इटावा

विकास भवन इटावा में मल्टी कैंटीन एवं जन सुविधा केन्द्र का शुभारम्भ

विकास भवन इटावा में मल्टी कैंटीन एवं जन सुविधा केन्द्र का शुभारम्भ

विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा:  विकास भवन परिसर में विभागीय कर्मचारियों एवं बाहर से आने वाले आगन्तुकों की सुविधा के लिए नवनिर्मित मल्टी कैंटीन (विकास भवन जन सुविधा केन्द्र) का शुभारम्भ जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास भवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जन सुविधा केन्द्र पर फोटो स्टेट, कम्प्यूटर से ऑनलाइन आवेदन (आय, जाति, मूल निवास, खतौनी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड आदि), प्रिंटिंग, स्टेशनरी जैसी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही कैन्टीन में काॅफी, पेटीज, समोसा, सेंडविच, कोल्ड्रिंक, नमकीन, जूस, लस्सी आदि हल्के व पैक्ड रेडीमेट नाश्ते की सुविधाएँ भी शुरू की गईं।

 

इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और नागरिकों को एक ही स्थान पर जन सेवाओं एवं खाद्य-पेय की आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button