रीवा

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

मऊगंज विशाल समाचार: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर मऊगंज जिले में देवतालाब आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल और मनोरम प्रपात बहुती का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री देवतालाब में प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद स्टेडियम देवतालाब में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कमिश्नर बीएस जामोद तथा डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण स्थलों का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य कार्यक्रम स्थल में कमिश्नर ने मंच की व्यवस्था, साउण्ड सिस्टम, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि तीनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें। मंच पर केवल सूचीबद्ध विशिष्ट व्यक्तियों को ही प्रवेश दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। इनके बैठने और पानी की समुचित व्यवस्था करें। वर्षाकाल को ध्यान में रखकर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

 

कमिश्नर ने इसके बाद देवतालाब मंदिर का भ्रमण कर मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर ने मंदिर की साफ-सफाई तथा साज-सज्जा के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर तथा डीआईजी ने भगवान शिव के दर्शन तथा पूजा-अर्चना की। इसके बाद कमिश्नर ने बहुती जलप्रपात का भ्रमण किया। निरीक्षण के समय उपस्थित कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मुख्यमंत्री जी के दौरे के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button