
जनशिक्षण संस्थान में मनाया गया शिक्षक दिवस
रीवा विशाल समाचार.जन शिक्षण संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षकों को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एस एन मिश्रा ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त नही होता। आप लोग तो प्रशिक्षक हैं जो अपने अपने विद्या को प्रायोगिक रूप से सिखाने का अदभुत कार्य कर रहे हैं। जन शिक्षण संस्थान अपने सीमित संसाधन द्वारा प्रशिक्षकों के माध्यम से समाज के ऐसे लोगों को जीवन संवर्धन हेतु प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है, जो गरीब, असहाय और कम पढ़ें लिखे हैं तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने का पुनीत कार्य किया जा रहा।
संस्थान के निदेशक सुनील शुक्ला ने इस अवसर पर महान शिक्षा विद, दार्शनिक एवं उच्च कोटि के प्रशासक डॉ राधाकृष्णन को याद करते हुए उनकी जन्म जयंती पर सभी प्रशिक्षकों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी तथा उनके बताए रास्ते पर चल कर गुरु की महत्ता स्थापित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी कर्मचारी एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।


