रीवा

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई

कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई

विशाल समाचार संवाददाता 

रीवा  कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजनता के आवेदनों में सुनवाई की। कमिश्नर ने अधिकारियों को जनसुनवाई के आवेदन पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पुष्पेन्द्र द्विवेदी, आनंदलाल तिवारी, दीपक पाण्डेय, लकी साकेत, रमेश साकेत, विनोद द्विवेदी, उमाशंकर द्विवेदी, रामकृपाल सहित विभिन्न आवेदकों के आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी कायकर्ता भर्ती, जमीन के सीमांकन, पेंशन भुगतान, खाद्यान्न पर्ची देने, ग्राम अकौरी में नाली निर्माण, जमीन से अवैध कब्जा हटाने, छात्रावास रसोइया के मानदेय भुगतान के आवेदनों पर सुनवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button