रीवा

रीवा के 204 मजदूरों के आश्रितों को मिली 4.51 करोड़ की अनुग्रह राशि

रीवा के 204 मजदूरों के आश्रितों को मिली 4.51 करोड़ की अनुग्रह राशि

विशाल समाचार संवाददाता 

रीवा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि वर्चुअल माध्यम से जारी की। प्रदेश के 7953 मजदूरों की सहायता राशि के प्रकरणों में 175 करोड़ रुपए पीड़ितों के बैंक खाते में जारी किए गए। रीवा जिले के 204 मजदूरों के आश्रितों को चार करोड़ 51 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि उनके बैंक खाते में दी गई है। इस संबंध में जिला श्रम अधिकारी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत मजदूरों को संबल योजना से 6 तरह के लाभ दिए जाते हैं। पंजीकृत मजदूर के कार्य के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर उनके आश्रितों को चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। मजदूर की सामान्य मौत पर उसके परिजनों को दो लाख रुपए दिए जाते हैं। मजदूर की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए पाँच हजार रुपए की राशि उसके परिजनों को तत्काल दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button