आयुष्मान योजना की निगरानी के लिए समिति गठित
रीवा|विशाल समाचार
रीवा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत निरामय योजना संचालित की जा रही है। इसके क्रियान्वयन की मानीटरिंग के लिए 8 सदस्यीय जिला क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार समिति का अध्यक्ष कलेक्टर को बनाया गया है। समिति का उपाध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सदस्य सचिव की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई है। समिति में जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रमांक दो को आयुष्मान योजना का नोडल अधिकारी बनाकर सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में डॉ अनुराग श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ प्रतिभा मिश्रा तथा डीपीएम राघवेन्द्र मिश्रा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा के डीन डॉ सुनील अग्रवाल को समिति में आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।


