
सीतामढ़ी मेहसौल चौक पर ई-रिक्शा चालक और पुलिस के बीच मारपीट का मामला
सीतामढ़ी। कुणाल किशोर श्रीवास्तव
मेहसौल चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस और ई-रिक्शा चालक रंजीत कुमार के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। रंजीत कुमार ने यातायात में तैनात एसआई विवेक कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं एसआई विवेक कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न की जाती है और पिछले दिनों ऐसे चालकों पर कार्रवाई भी की गई थी।
मामले की पारदर्शी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच और विभागीय स्तर पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और सभी कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।



