जनपद हनुमना के सीईओ का प्रभार सुरभि श्रीवास्तव को
मऊगंज| आलोक कुमार तिवारी
मऊगंज . कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जनपद पंचायत हनुमना का वित्तीय और प्रशासनिक प्रभार सुश्री सुरभि श्रीवास्तव विकासखण्ड अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना को देने के आदेश दिए हैं। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को प्रशासनिक और वित्तीय प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए यह आदेश दिया गया है।

