मऊगंज जिले में 720 किसानों को बांटी गयी 103 मीट्रिक टन खाद
मऊगंज | अनिल सिंह
मऊगंज जिले में 11 सितंबर को 720 किसानों को 103 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। डबल लाक केन्द्र मऊगंज में 365 किसानों को 41 मीट्रिक टन तथा हनुमना में 355 किसानों को 62 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज में 97 मीट्रिक टन व हनुमना में 81 मीट्रिक टन खाद शेष है।

