रीवा

दिव्यांगता की पहचान के लिए लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर 

दिव्यांगता की पहचान के लिए लगेंगे स्क्रीनिंग शिविर 

विशाल समाचार संवाददाता

रीवा  दिव्यांगता की त्वरित पहचान के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिक शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में जन्म से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि शिविरों का आयोजन 15 सितंबर से होगा तथा दो माह की समय सीमा में सभी संभावित दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाएगी। शिविरों का आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, सामाजिक न्याय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के समन्वय से किया जाएगा। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। स्क्रीनिंग शिविर के आयोजन में विभागों से समन्वय के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को ग्रामीण क्षेत्र का नोडल अधिकारी तथा आयुक्त नगर निगम को शहरी क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिविर में चिन्हांकित बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआई नम्बर प्रदान कर दिए जाएंगे ताकि 30 नवम्बर तक उन्हें शासन की पेंशन व अन्य योजना का लाभ दिलाया जा सके। दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर नगर पालिक निगम रीवा में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में 15 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। जबकि नगर परिषद गोविंदगढ़ में 16 सितम्बर को, गुढ़ में 17 सितम्बर को, सेमरिया में 18 सितम्बर को, बैकुंठपुर में 19 सितम्बर को तथा नगर परिषद सिरमौर में 22 सितम्बर को शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 23 सितम्बर को नगर परिषद डभौरा, 24 सितम्बर को मनगवां, 25 सितम्बर को त्योंथर, 26 सितम्बर को चाकघाट, 3 अक्टूबर को हनुमना, 8 अक्टूबर को नईगढ़ी तथा नगर परिषद मऊगंज में 9 अक्टूबर को दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर संबंधित नगर परिषद कार्यालयों में आयोजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button