
सीतामढ़ी में बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित
सीतामढ़ी विशाल समाचार
सीतामढ़ी में आज दिनांक 20/09/25 को जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं महिला पर्यवेक्षिका का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में वरीय उप समरहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(ICDS),जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला समन्यवक उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि परियोजना अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रतिदिन खुलवाना सुनिश्चित करें। सभी महिला पर्यवेक्षिका केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र की स्तिथि में सुधार लाना सुनिश्चित करें। सीतामढ़ी जिला में अपना आंगनवाड़ी केंद भवन बेहद कम है, केंद्र भवन निर्माण हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला प्रवेक्षिकाओ को निर्देश दिया गया कि 1 माह के अंदर सभी परियोजना आंगनवाड़ी निर्माण हेतु 10 भूमि चिन्हित कर CO को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। साथही 17 Sept 2025 से 16 oct 2025 तक पोषण माह मनाया जा रहा है, सभी महिला पर्यवेक्षिका विभागीय निर्देशानुसार गतिविधियों का आयोजान करते हुए जनांदोलन डैशबोर्ड पर एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे।



