सीतामढ़ीशिक्षा

समाहरणालय, सआगामी पर्व-त्योहार को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक – साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश

समाहरणालय, सआगामी पर्व-त्योहार को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक – साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश

सीतामढ़ी:विशाल समाचार 

आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में नगर निगम सीतामढ़ी एवं सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि पर्व-त्योहार के अवसर पर नगर क्षेत्र में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साफ-सफाई अभियान – नगर निगम एवं नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाएँ। नालों की नियमित सफाई कर जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाए।

अतिक्रमण हटाना – मुख्य मार्गों एवं बाज़ार क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जाए ताकि आमजन को यातायात में परेशानी न हो।

 प्रकाश व्यवस्था – शहर की सभी स्ट्रीट लाइट एवं सड़क लाइटों की मरम्मत कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि रात में प्रत्येक मार्ग रोशनी से जगमग रहे।

बायो मेडिकल वेस्ट – अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिक से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट को समय पर उठाकर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए।

.यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था – पर्व-त्योहार के समय भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि“पर्व-त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग बाजार और धार्मिक स्थलों पर आते हैं। ऐसे में स्वच्छता, यातायात, प्रकाश एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई करें, ताकि जिले के नागरिक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें।”

बैठक में नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारीगण, जिला पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button