रीवा

उप मुख्यमंत्री करेंगे नमो मैराथन का शुभारंभ 

उप मुख्यमंत्री करेंगे नमो मैराथन का शुभारंभ 

सेवा पखवाड़े में नमो मैराथन का आयोजन आज 

 

रीवा विशाल समाचार. जिले भर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस क्रम में 21 सितम्बर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे। मैराथन सुबह 7 बजे टीआरएस कालेज के एनसीसी मैदान से आरंभ होगी। इस संबंध में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि मैराथन कालेज चौराहा, मानस भवन, शिल्पी प्लाजा से होकर प्रकाश चौराहा होते हुए सांई मंदिर पहुंचेगी। मैराथन सांई मंदिर से गायत्री मंदिर मार्ग से मार्तण्ड स्कूल होते हुए एनसीसी मैदान में समाप्त होगी। मैराथन में दो हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे। मैराथन में शामिल होने के लिए माई यूथ एमपी डॉट इन/मैराथन/रजिस्ट्रेशन डॉट पीएचबी पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मैराथन में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button