सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गश्ती दल एवं डायल-112 का औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गश्ती दल एवं डायल-112 का औचक निरीक्षण

 

सीतामढ़ी, कुणाल किशोर 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती दल एवं डायल-112 की सतर्कता का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विधि-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।

 

निरीक्षण के दौरान गश्ती दल की उपस्थिति, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की समीक्षा की गई। वहीं डायल-112 पर आने वाली सूचनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता की भी जांच की गई। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों और आपात कॉल का समय पर व प्रभावी निपटारा किया जाना चाहिए।

 

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार का औचक निरीक्षण इससे पूर्व 31 अगस्त 2025 को भी किया गया था, जब पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने नगर थाना एवं महेश्वर थाना क्षेत्र में गश्ती वाहनों और डायल-112 की व्यवस्था की समीक्षा की थी।

 

इस औचक निरीक्षण से सीतामढ़ी जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button