
शिक्षक दिवस पर पुणे में 60 शिक्षकों और भाजपा प्रवक्ता अली भाई दारूवाला का हुआ सम्मान
डीएस तोमर:9822794568
पुणे : शिक्षक दिवस के अवसर पर तथा भाजपा के सशक्त नेता समीर शफी पठान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुणे के प्रतिष्ठित विद्यालयों के 60 से अधिक शिक्षकों को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रवक्ता अली भाई दारूवाला को भी उनके सामाजिक योगदान और पार्टी के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
यह आयोजन शिक्षा जगत और समाजसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के मजबूत संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।



