लखनऊ

जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा की सक्रियता/संवेदनशीलता से बची गाय की जान

जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा की सक्रियता/संवेदनशीलता से बची गाय की जान

जाको राखे साइयां…

अब शायद गौमाता की जान बच जाएगी..

 

उन्नाव/लखनऊ, विशाल समाचार 

 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा को कल देर शाम एक सोशल मीडिया न्यूज़ ग्रुप के द्वारा ज्ञात हुआ कि कल रात उन्नाव रेलवे स्टेशन से सटे बालामऊ रेल ट्रैक पर एक गाय ट्रेन से टकराकर और बुरी तरह चोटिल होकर गहरी खाई में गिर पड़ी है। गाय बुरी तरह घायल है और दर्द से तड़प रही है। खाई गहरी है, पानी ज़्यादा है; इसलिए घायल गाय के स्वयं से निकल पाने की कोई उम्मीद नहीं है।

 

ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा उस समय दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट बोर्ड करने की प्रक्रिया में था। मामला उन्नाव नगर से बाहर ग्रामीण क्षेत्र में बना था और रेलवे के द्वारा दुर्घटना हुई थी। फिर भी उन्हें लगा कि हमें अपना प्रयास करना चाहिए।

 

1. ऊर्जा मंत्री ने अपने निदेशक, नगरीय प्रशासन को कहा कि तुरंत ही लखनऊ नगर निगम और उन्नाव नगरपालिका से मानव बल तथा JCB मशीनें लेकर उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर गाय को बचावें।

2. तदनुसार उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अपनी क्विक रिस्पांस टीम (QRT), उपयोगी मशीनें और संसाधन लेकर निकल पड़े।

3. चूँकि यह हादसा रेलवे ट्रैक के किनारे का था इसलिए ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने अपने मित्र और भारत के रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी को रेल अधिकारियों को सहयोग हेतु निर्देशित करने का निवेदन किया।

4. उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि निर्देश दे रहे हैं।

5. ऊर्जा मंत्री जहाज में बैठकर उसके उड़ने तक लगातार अधिकारियों से मॉनिटरिंग करता रहे। संयोग से जहाज भी देर से उड़ा।

5. कुछ ही देर बाद उक्त मीडिया ग्रुप पर समाचार मिला कि उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और उनकी टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

6. तदुपरांत यह भी मालूम पड़ा कि रेलवे के अधिकारी भी आ गए हैं।

7. एक घंटे से ज़्यादा की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित खाई से निकाल लिया गया है।

8. उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने स्थल पर ही पशु चिकित्सक बुलाकर प्राथमिक उपचार करा दिया।

9. उसके बाद रेलवे ने स्पेशल रैक लगाकर गाय को रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया।

10. अब गाय को उन्नाव के एक सामाजिक पशु उपचार केंद्र में अधिशासी अधिकारी द्वारा पहुंचा दिया गया है।

11. उन्नाव नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से बात करके गाय की परिस्थिति जानी। उन्होंने देर रात बताया कि गाय को गंभीर चोट लगी है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उपचार हो रहा है।

इस ईश्वरीय कार्य में मदद करने वाले सभी को नमन सह धन्यवाद। हम सब प्रभु से गौमाता को शीघ्र स्वस्थ करने के लिए प्रार्थना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button