पूणे

नांदेड़ ज़िले के बाढ़ प्रभावितों से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद

नांदेड़ ज़िले के बाढ़ प्रभावितों से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद

“बाढ़ पीड़ितों का जीवन फिर से बसाने के लिए हम सब कुछ दाँव पर लगाएंगे!”:– उपमुख्यमंत्री अजीत पवार

 

पुणे सोहन सिंह :राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश का जोर फिर से बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। इस आपदा से उजड़ चुके जीवन को फिर से खड़ा करने के लिए हम सब कुछ दाँव पर लगाएंगे — ऐसे आश्वासनभरे शब्दों में उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री अजीत पवार ने नांदेड़ ज़िले के बाढ़ग्रस्त नागरिकों को धीरज बंधाया।

 

नांदेड़ ज़िले के कंधार तहसील में मणार बाँध परिसर के बहाद्दरपुरा, शेकापुर, घोडज गाँवों के बाढ़ प्रभावित नागरिकों से उन्होंने विधायक प्रतापराव पाटील चिखलिकर के माध्यम से वीडियो कॉल द्वारा सीधा संवाद साधा।

 

इसी दौरान, बारामती के माळेगाँव सहकारी चीनी कारखाने की वार्षिक आमसभा के दौरान कंधार के विधायक प्रतापराव पाटील चिखलिकर का उपमुख्यमंत्री पवार को वीडियो कॉल आया। इस कॉल में पवार ने यह विस्तृत जानकारी ली कि नांदेड़ ज़िले में किन क्षेत्रों में नागरिक फँसे हुए हैं, उनकी राहत व बचाव कार्य के लिए हेलिकॉप्टर या सेना की सहायता आवश्यक है या नहीं, और क्या एनडीआरएफ की टीम तुरंत भेजनी पड़ेगी।

 

“इस संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ मज़बूती से खड़ी है। प्रशासन को सभी आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बाढ़ प्रभावित और आपदा पीड़ितों तक तुरंत सहायता पहुँचाई जाएगी। चिंता न करें, सरकार आपके साथ है।” — इन शब्दों के साथ उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बाढ़ग्रस्तों को भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर एक बार फिर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की संवेदनशीलता का परिचय सभी को मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button