पूणे

“ग्लोबल एज्युकेशन फेयर” : पुणे में छात्रों व अभिभावकों की हुई उम्दा भागीदारी

ग्लोबल एज्युकेशन फेयर” : पुणे में छात्रों व अभिभावकों की हुई उम्दा भागीदारी

900 से अधिक छात्रों को Study Smart की मुफ्त मार्गदर्शन सेवा का लाभ

 

पुणे : भारत की अग्रणी विदेश शिक्षा सलाहकार संस्था Study Smart द्वारा आज Global Education Fair 2025 का आयोजन पोचा हॉल, बोट क्लब, पुणे में किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा लेने के लिए संपूर्ण मार्गदर्शन “एक ही छत के नीचे” प्रदान करने वाला मंच साबित हुआ। इस फेयर को पुणे के छात्रों व उनके अभिभावकों ने जबरदस्त उत्साह और सहभागिता दी। दिन भर में 900 से अधिक छात्रों व अभिभावकों ने मुफ्त सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया, यह जानकारी Study Smart के प्रबंध निदेशक चेतन जैन ने दी।

चेतन जैन ने आगे कहा कि 12वीं उत्तीर्ण या स्नातक स्तर के विद्यार्थी विदेश में शिक्षा लेने का सपना देखते हैं; लेकिन विश्वविद्यालय चयन, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, वित्तीय योजना और आवास व्यवस्था जैसे विषयों में बहुतों को उलझन होती है। इस तरह की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए Global Education Fair को आयोजित किया गया है। इसमें छात्रों को सीधे यूके, यूएसए, आयरलैंड, जर्मनी, दुबई सहित 60 से अधिक नामांकित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से संवाद करने का मौका मिला।

इस फेयर में निम्न विषयों पर इंटरैक्टिव वर्कशॉप्स आयोजित की गईं —छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता योजनाएँ।जनवरी एवं सितंबर 2026 में प्रवेश अवसर पर स्पॉट ऑफर्स IELTS छूट (वेभर्स): विदेश में अध्ययन के बाद मिलने वाली नौकरी संभावनाएँ

 

 

 

Study Smart के विशेषज्ञ काउंसलर्स ने प्रत्येक छात्र व अभिभावक को पूरी तरह से मुफ्त मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक ऋण, विदेश में आवास व्यवस्था, फॉरेक्स एवं यात्रा सहायता के लिए अलग-अलग डेस्क भी स्थापित किए गए थे, ऐसा जैन ने बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button