श्रमिकों सहित संविदा व आउटसोर्स श्रमिकों को मजदूरी भुगतान के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश
रीवा विशाल समाचार. श्रम आयुक्त द्वारा शासकीय व अर्द्धशासकीय संस्थान/निगम/मण्डल आदि में कार्यरत कर्मचारियों व ठेका तथा आउटसोर्स श्रमिकों को मजदूरी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्यालयों एवं अधीनस्थ प्रतिष्ठानों में सभी श्रमिकों सहित संविदा एवं आउटसोर्स श्रमिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी मजदूरी का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी श्रमिक या संविदा/आउटसोर्स श्रमिक को न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन न दिया जाए। कार्यालयों में पारदर्शी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। श्रम पदाधिकारी प्रिया अग्रवाल ने समस्त कार्यालय प्रमुखों से श्रम अधिनियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।
