पूणे

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में व्यंग्यचित्रकार शि. द. फडणीस के नाम से अध्यासन शुरू होगा

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में व्यंग्यचित्रकार शि. द. फडणीस के नाम से अध्यासन शुरू होगा

सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशीष शेलार की घोषणा

 

पुणे, (सोहन सिंह)वरिष्ठ व्यंग्यचित्रकार शि. द. फडणीस के नाम से व्यंग्यचित्र अध्यासन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में शुरू किया जाएगा। यह घोषणा आज पुणे दौरे पर आए राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एड. आशीष शेलार ने की।

 

मंत्री आशीष शेलार ने आज शि. द. फडणीस के निवास पर जाकर उनकी शतायुषी आयु पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सदिच्छा भेंट दी। इस अवसर पर उन्होंने शासन की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज के दुर्लभ पत्रों का संकलन भेंट स्वरूप प्रदान किया और उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान व्यंग्यचित्र कला, उनकी अनोखी शैली और सौ वर्ष के प्रदीर्घ अनुभव पर चर्चा भी हुई।

 

इस मौके पर उपस्थित राजेश पांडे ने पुणेकरों की ओर से यह मांग रखी कि पुणे विश्वविद्यालय में व्यंग्यचित्र अध्यासन केंद्र स्थापित किया जाए और उसे शि. द. फडणीस का नाम दिया जाए। इस पर मंत्री आशीष शेलार ने तत्काल उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील से दूरभाष पर चर्चा की। मंत्री पाटील ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति प्रदान की और सुझाव दिया कि इसकी घोषणा आज ही फडणीसजी के निवास से की जाए।

 

इसी अनुसार मंत्री शेलार ने आज औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि “सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में व्यंग्यचित्र अध्यासन शि. द. फडणीस के नाम से शुरू किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button