
“मानीव अभिहस्तांतरण प्रकरणों की अभिनिर्णय पूर्व जाँच” विशेष अभियान का शुभारंभ
पुणे (सोहन सिंह ): राज्य के निबंधन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रक रवींद्र बिनवडे ने “मानीव अभिहस्तांतरण प्रकरणों की अभिनिर्णय पूर्व जाँच” विशेष अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले ही दिन 30 गृहनिर्माण संस्थाओं के कुल 2,325 सदनिका एवं दुकानों की प्रकरणों की जाँच कर उन्हें मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर सह निबंधन महानिरीक्षक राजेंद्र मुठे, उपमहानिरीक्षक उदयराज चव्हाण, सह जिला निबंधक एवं मुद्रांक जिल्हाधिकारी पुणे शहर संतोष हिंगाणे, सह जिला निबंधक पुणे ग्रामीण प्रविण देशपांडे उपस्थित थे।
श्री. बिनवडे ने बताया कि विभाग ने ‘एक जिला एक निबंधन’, ‘सलोखा योजना’, ‘ई-प्रमाण’ व ‘फेसलेस रजिस्ट्रेशन’ जैसी सेवाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। पुणे शहर कार्यालय का यह अभियान नागरिक-केंद्रित है और स्वयंप्रेरणा से चलाया जाना सराहनीय है।
संतोष हिंगाणे ने कहा कि यह अभियान सहकारी गृहनिर्माण संस्थाओं की प्रकरणों के त्वरित निपटान में सहायक होगा। इच्छुक संस्थाएं jdr.punecity@gmail.com पर ईमेल से संपर्क कर सकती हैं। दिवाली के बाद भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।


