पूणे

ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने ‘समर्थ’ पहल के तहत मोटराइज्ड व्हीलचेयर प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश में 80 लोगों को किया सशक्त

ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन ने ‘समर्थ’ पहल के तहत मोटराइज्ड व्हीलचेयर प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश में 80 लोगों को किया सशक्त

 

पुणे: ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) की सी एस आर इकाई ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एच एम आई एफ) ने अपनी ‘समर्थ बाय ह्यूंडई’ पहल के तहत आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एवं मेरठ जिलों में दिव्यांगजनों के बीच 80 एडवांस्ड मोटराइज्ड व्हीलचेयर वितरित करते हुए समावेश एवं सामाजिक प्रगति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है।

 

व्हीलचेयर का वितरण माननीय राज्यसभा सदस्य श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान एच एम आई एल की तरफ से कॉरपोरेट अफेयर्स के फंक्शन हेड श्री जियोगिक ली, एवीपी एवं कॉरपोरेट अफेयर्स, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल वर्टिकल हेड श्री पुनीत आनंद व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गाजियाबाद (40 यूनिट) और मेरठ (40 यूनिट) में वितरित की गई इन 80 व्हीलचेयर से लाभार्थियों के लिए चलना-फिरना आसान होगा और वे स्वतंत्रता के साथ सम्मानजनक जीवन जीने में सक्षम होंगे। प्रत्येक व्हीलचेकर की ड्राइविंग रेंज 15 किलोमीटर तक है। इन्हें रोजाना के कामों को आसानी से करने में मदद के लिए डिजाइन किया गया है।

 

इस अवसर पर ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के एवीपी एवं कॉरपोरेट अफेयर्स, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल वर्टिकल हेड श्री पुनीत आनंद ने कहा, “ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन में हम मानते हैं कि असली प्रगति का अर्थ है प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूरी क्षमता से काम करने में सक्षम बनाना। अपनी महत्वाकांक्षी सी एस आर पहल ‘समर्थ बाय ह्यूंडई’ के माध्यम से हम प्रभावी एवं समावेशी तरीकों से दिव्यांगजनों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश में मोटराइज्ड व्हीलचेयर का वितरण मोबिलिटी, आजादी और सम्मान बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम है। साथ ही इससे सामाजिक विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूती मिलेगी। यह हमारे ग्लोबल विजन प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी के अनुरूप है।”

 

ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन की सराहना करते हुए माननीय राज्यसभा सदस्य श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा, “मैं ‘समर्थ बाय ह्यूंडई’ पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त करने के ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करता हूं। मोबिलिटी एक आधारभूत आवश्यकता है और इन एडवांस्ड व्हीलचेयर से गाजियाबाद एवं मेरठ के इन लाभार्थियों का जीवन उल्लेखनीय रूप से बेहतर होगा। इस प्रयास से समाज में वास्तविक एवं सकारात्मक बदलाव दिखेगा।”

ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन अभी उत्तर प्रदेश में 11 करोड़ रुपये के सी एस आर प्रोग्राम संचालित कर रहा है। इसमें स्वास्थ्यसेवा एवं शिक्षा पर विशेष फोकस रखा गया है। आज की इस पहल से समावेश, सशक्तीकरण और समाज के हर वर्ग की प्रगति को बढ़ावा देने के एच एम आई एफ के मिशन को और मजबूती मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button