सीतामढ़ी

दुर्गा पूजा को लेकर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, फ्लैग मार्च संपन्न

दुर्गा पूजा को लेकर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, फ्लैग मार्च संपन्न

सीतामढ़ी कुणाल किशोर

डुमरा सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडे और पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के नेतृत्व में आज फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत डुमरा समाहरणालय से हुई और यह सर्किट हाउस, किरण चौक, महंथ साह चौक, जानकी स्थान, गौशाला चौक होते हुए मुरलिया चौक तक गया। इस दौरान एसडीपीओ, अनुमंडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हो। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और सोशल मीडिया की निगरानी भी लगातार की जा रही है।

पूजा समितियों को सभी अनिवार्यताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जैसे लाइसेंस, पंडाल की सुदृढ़ता और फायर ऑडिट। इसके अलावा जिले में 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष और मेडिकल टीमें अलर्ट मोड में हैं, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का तुरंत समाधान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button