इटावा

“इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्या पूजन और सरस मेला आयोजित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर”

“इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्या पूजन और सरस मेला आयोजित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर”

इटावा| विशाल समाचार 

इटावा  नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति- 5.0 के तहत कन्या पूजन व सरस मेले का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी की अध्यक्षता में किया गया।

सरस मेले में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवं गोद भराई की रस्म की गई । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां शारदा को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

माननीय विधायक जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां भगवती की आराधना विभिन्न रूपों में की जाती है विद्या के क्षेत्र में जाते हैं तो मां सरस्वती की आराधना करते हैं। मातृशक्ति किसी भी पद पर कार्य करती है वह पूर्ण मनोयोग से करती है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि मातृ शक्ति पूजन एवं मातृशक्ति को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है मातृशक्ति को प्रणाम किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा महिला शक्तियों को पहचान देने के लिए प्रयास करते हैं महिलाओं की गरिमा को बनाए रखना, नारी को पूजना ही नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा का संकल्प करना भी हमारा कर्तव्य है।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की 101 बच्चियों को कन्या भोज कराया गया।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को टेबलेट वितरण किए गए एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत चैक दी गई, बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, पंचायती राज विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया ,पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली मात्र शक्तियों को मिशन शक्ति के तहत सम्मानित किया गया ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली मात्र शक्तियों को सम्मानित किया गया ,जिला उद्योग विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन निहारिका शुक्ला द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ,जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ,जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह ,जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह , उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ,जनप्रतिनिधि गढ़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button