
71वां ‘सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव’ : तिथियों की घोषणा
आर्य संगीत प्रसारक मंडल द्वारा आयोजित किए जाने वाले विश्वप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत समारोह ‘सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव’ के 71वें वर्ष की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। मंडल के कार्याध्यक्ष श्रीनिवास जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।
यह भव्य 5 दिवसीय महोत्सव इस वर्ष 10 से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के रूप में महाराष्ट्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मुकुंदनगर, पुणे को चुना गया है।
कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी शीघ्र ही घोषित की जाएगी।



