
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि अंतरण – सीतामढ़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित
सीतामढ़ी/बिहार विशाल समाचार
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरण आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जिला समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 25 लाख लाभार्थियों के खातों में रोजगार हेतु ₹10,000 की राशि डी.बी.टी. (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण की गई। इस कार्यक्रम का प्रसारण लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जिले भर में देखा गया।
समाहरणालय सभागार, सीतामढ़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि इस योजना से प्राप्त राशि से महिलाएं अपना रोजगार प्रारंभ करेंगी। रोजगार शुरू करने के उपरांत आकलन के अनुसार उन्हें दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बताया कि प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ दिया जा रहा है। शुरुआत में दस हजार रुपये की राशि प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरण किया जा रहा है।
कहा कि रोजगार शुरू करने और आकलन उपरांत आवश्यकता अनुसार दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। महिलाएं इस योजना से प्राप्त राशि से स्वरोजगार शुरू करेंगी। महिलाएं इस योजना के तहत प्राप्त राशि से रोजगार-स्वरोजगार का साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी। अपना आय का साधन होने से, गरिमा के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना लाभकारी सिद्ध होगा।
वही डीपीएम जीविका ने बताया कि आज कुल 74403 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की गई। इस तरह अब तक 324397 महिलाओं के के खाते में राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का गाँव पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार, निदेशक डीआरडीए, डीपीएम जीविका, निदेशक एन ई पी सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



