इटावा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण-

 

इटावा विशाल समाचार 

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-

इटावा में आज दिनांक 03.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों सहित प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए ।

तत्पश्चात महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए ।

 

इसी क्रम में महोदय द्वारा आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से आदेश-निर्देश प्रदान किया गया ।

परेड के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया गया तथा पुलिस कर्मचारीगणों का अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए ।

इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button