इटावा तहसील में मत्स्य पालन पट्टा नीलामी हेतु शिविर का आयोजन
इटावा, विशाल समाचार
उप जिलाधिकारी सदर इटावा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि तहसील सदर इटावा में विभिन्न ग्राम सभाओं में स्थित तालाबों, पोखरों और जलाशयों का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा नीलामी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। इसके लिए तहसील इटावा के सभागार में 08 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक प्रार्थना-पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नीलामी और आवंटन की कार्यवाही नायब तहसीलदार नगर द्वारा संपन्न कराई जाएगी।
नीलामी उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 और नियमावली 2016 के प्रावधानों के अनुसार आयोजित की जाएगी। पात्र और इच्छुक व्यक्ति नवीनतम आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और प्रार्थना पत्र जमा करके ही नीलामी में भाग ले सकते हैं। तालाब आवंटन हेतु वरीयता क्रम इस प्रकार है:।
1. संबंधित ग्राम पंचायत में निवास करने वाला मछुआरा समुदाय का व्यक्ति।
2. संबंधित ग्राम पंचायत में निवास करने वाला अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा गरीबी रेखा से नीचे सामान्य श्रेणी का व्यक्ति।
3. संबंधित न्याय पंचायत में निवास करने वाला मछुआरा समुदाय का व्यक्ति।
4. संबंधित विकास खंड में निवास करने वाला मछुआरा समुदाय का व्यक्ति।
नीलामी की प्रमुख शर्तें:
एक ही तालाब पर वरीयता क्रम में कई आवेदन होने पर नीलामी द्वारा आवंटन किया जाएगा।
2 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले तालाबों के वार्षिक लगान की धनराशि ₹5,000 प्रति हेक्टेयर और 2 हेक्टेयर से अधिक के तालाबों के लिए ₹10,000 प्रति हेक्टेयर होगी।
बोली में भाग लेने के लिए अग्रिम जमानत राशि जमा करनी होगी।
नीलामी स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार उपजिलाधिकारी में निहित होगा।
नीलामी में शामिल तालाबों का विवरण:
क्रमांक ग्राम गाटा संख्या क्षेत्रफल (हेक्टेयर) वार्षिक लगान (₹) ब्लॉक नीलामी दिनांक
1 भांडवा सांवरन 1084घ 5.295 26,475 बसरेहर 08.10.2025
2 अयारा लुहिया 56 0.2230 1,115 बसरेहर 08.10.2025
3 अयारा लुहिया 955 0.320 1,840 बसरेहर 08.10.2025
4 अयारा लुहिया 1094 0.8400 4,200 बसरेहर 08.10.2025
5 अयारा लुहिया 468 1.010 5,050 बसरेहर 08.10.2025
6 बरालोकपुर 856ख 0.3640 1,820 बसरेहर 08.10.2025
7 बरालोकपुर 147ग 0.457 2,285 बसरेहर 08.10.2025
8 बरालोकपुर 908च 0.365 1,825 बसरेहर 08.10.2025
9 बरालोकपुर 1673 0.6230 3,115 बसरेहर 08.10.2025
10 बरालोकपुर 2412घ 0.867 4,335 बसरेहर 08.10.2025
कुल: 10 तालाब, कुल क्षेत्रफल 10.364 हेक्टेयर, कुल वार्षिक लगान ₹54,820।
उप जिलाधिकारी ने सभी इच्छुक व्यक्तियों और समितियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए समय पर प्रार्थना-पत्र जमा करें और नीलामी में भाग लें।

