इटावा

महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर बढ़पुरा पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर बढ़पुरा पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

 

इटावा, विशाल समाचार:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के पर्यवेक्षण में आज थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा ग्राम सुनवारा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला थाना बढ़पुरा की पुलिस टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में नागरिक तुरंत निम्न हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं —

•पुलिस आपातकालीन सेवा: 112

•महिला हेल्पलाइन: 1090 / 181

•चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

• साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930

कार्यक्रम के अंत में थाना पुलिस ने उपस्थित नागरिकों को यह संदेश दिया —

“महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की मजबूती का आधार है, अतः सभी लोग सतर्क रहें और मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।”

ग्रामवासियों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की और भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button