
इटावा: चितभवन में महिलाओं के बीच मारपीट, शांति भंग की कार्यवाही
इटावा, विशाल समाचार : चितभवन चौकी क्षेत्र में कुछ महिलाओं के बीच झगड़े और मारपीट की घटना सामने आई। घटना में शामिल महिलाओं ने एक महिला के साथ अभद्रता की, जिसे देखते ही स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की।
चिटभवन चौकी को इस सूचना के मिलने पर उप निरीक्षक शैलेश सिंह, कांस्टेबल ललित चौधरी और महिला कांस्टेबल निर्मल शर्मा ने तुरंत पहुँचकर मामले में शामिल महिलाओं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी में शामिल हैं:
जागेंद्र देवी पत्नी नीरज कुमार, ग्राम चितभवन, थाना इकदिल,मीना देवी पत्नी पप्पू,खुशी कुमारी,शालिनी पुत्री फिरोज एक अन्य महिला, निवासी सुभाष नगर, थाना बकेवर
पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है और मामले की जांच जारी है।



