
शिवहर में भारी बारिश, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर
कुणाल किशोर सीतामढ़ी
शिवहर, बिहार – मौसम विभाग ने शिवहर समेत बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश प्रभावित जिले: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज।
इसके साथ ही, बिहार के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी है। गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। नेपाल सीमा के नजदीकी इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सावधानियां: घर के अंदर रहें, नदी-नालों से दूर रहें, प्रशासन की सूचनाओं का पालन करें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाएँ।
जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।



