
इटावा में क्षत्रिय महासभा का विजयदशमी मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
इटावा, विशाल समाचार: विजयदशमी के शुभ अवसर पर क्षत्रिय महासभा, इटावा द्वारा विजयदशमी मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता रविन्द्र सिंह भाटी उपस्थित रहे।
भाटी के इटावा आगमन पर विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भरथना चौराहा पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह (गोलू ठाकुर) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
मुख्य समारोह वृंदावन गार्डन में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को 11 किलो की भव्य माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और नई पीढ़ी को प्रेरणा देना रहा।
कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिससे समारोह उत्साहपूर्ण और सफल रहा।



