इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेटियों के लिए सेल्फ डिफेन्स कार्यशाला आयोजित
इटावा,(विशाल समाचार):
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने सूचित किया कि मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-15 एवं प्रमुख सचिव, उ.प्र. शासन महिला कल्याण अनुभाग-3 के निर्देशानुसार प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” (फेज-05) के विशेष अभियान के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज 06 अक्टूबर 2025 को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ऊसराहार/इटावा में सेल्फ डिफेन्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अजित कुमार दुबे, अर्चना भदौरिया और प्रीती यादव ने प्रतिभाग किया। बेटियों को मिशन शक्ति 5.0 के महत्व एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में आशीष गुप्ता (अंशकालिक शिक्षिका) ने बेटियों को आत्मरक्षा के तकनीकी गुर सिखाए। कार्यक्रम के संचालन में श्रीमती वन्दना दीक्षित (वार्डन) का पूर्ण सहयोग रहा। साथ ही श्रीमती वन्दना भदौरिया, सरोजनी पाल और रमाकान्त ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला के समापन पर बेटियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से बेटियों में सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

