अपराधइटावा

जान से मारने की नियत से फायर करने वाले अभियुक्त को इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

जान से मारने की नियत से फायर करने वाले अभियुक्त को इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau

इटावा: को वादी माधव गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी रानीबाग थाना कोतवाली ने थाना कोतवाली पर लिखित तहरीरी सूचना दी कि कुछ नामजद व्यक्तियों ने उसे गालियाँ दी और जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया। सूचना पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 214/2025 धारा 109/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

अपराध और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशों के क्रम में दिनांक 07 और 08 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग की। इसी दौरान सूचना मिली कि 06 अक्टूबर को जान से मारने की नियत से फायर करने वाला अभियुक्त ख्वाजा तिराहा, ग्वालियर लायन सफारी रोड पर खड़ा है।

 

पुलिस टीम मौके पर गई तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त राजन उर्फ गुड्डन उम्र 20 वर्ष, निवासी ब्रह्म नगर मोहल्ला, थाना कोतवाली, इटावा, बांये पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर और 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए।

 

पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में मुकदमा संख्या 218/2025 धारा 109 (पु0मु0)/3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया।

 

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में निरीक्षक यशवन्त सिंह (प्रभारी), उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक काशिफ हनीफ, कांस्टेबल आकाश यादव, कांस्टेबल शेखर चौहान, कांस्टेबल अमर प्रताप सिंह और कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल रहे।

 

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Etawah सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक—हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button