इटावा

इटावा में रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित

इटावा में रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau

इटावा,: कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने की।

 

मा. विधायक श्रीमती भदौरिया ने अपने उद्बोधन में किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने और उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आपका उत्पादन तभी बढ़ेगा जब आप वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तरीकों का पालन करेंगे। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी आत्मनिर्भर बनें।” उन्होंने किसानों को सरसों के बीज वितरित किए और बीज शोधन हेतु आवश्यक दवाओं के प्रयोग की सलाह दी।

 

जिलाधिकारी ने किसानों को रबी फसलों, विशेषकर तिलहन और आलू की खेती, में वैज्ञानिक तरीकों के पालन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और रासायनिक दवाओं का प्रयोग हमेशा वैज्ञानिक निर्देशानुसार किया जाना चाहिए।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Etawah सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button