
जसवंतनगर में एक्साइड कंपनी का पहला बैटरी सर्विस कैंप, बुधवार दि.15 अक्टूबर 2025 को
– पाठक पावर सॉल्यूशन के तत्वावधान में आयोजन, सभी प्रकार के वाहनों की फ्री बैटरी जांच
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau
जसवंतनगर (इटावा), बुधवार दि.15 अक्टूबर 2025 को – जसवंतनगर इटावा रोड स्थित मॉडल तहसील कार्यालय के सामने पाठक पावर सॉल्यूशन की ओर से एक्साइड कंपनी के सहयोग से क्षेत्र का पहला बैटरी सर्विस कैंप आयोजित किया जा रहा है।
पाठक पावर सॉल्यूशन के संचालक विकास पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में सभी प्रकार के वाहनों की बैटरी का निःशुल्क चेकअप किया जाएगा। साथ ही, ग्राहकों को बैटरी के रख-रखाव और लंबी आयु के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
कैंप में एक्साइड कंपनी की ओर से एरिया सेल्स एग्जीक्यूटिव रोहित जेटली, सर्विस इंजीनियर, रूरल विजिट डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, तथा पाठक पावर सॉल्यूशन की टीम के सदस्य सौरभ मिश्रा, नरेंद्र मिस्त्री और शिवम कुमार,टिंकू शर्मा एवं फिल्ड मैनेजर अतुल कुमार आदि शामिल रहेंगे।
एक्साइड कंपनी देश की नंबर-1 बैटरी निर्माता कंपनी है, जो अपनी विश्वसनीयता और नवनवीन तकनीक के लिए जानी जाती है। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि क्षेत्र के वाहन मालिकों को बैटरी से जुड़ी नवीन जानकारियाँ भी देंगे।
कैंप का आयोजन बुधवार दि. 15 अक्टूबर 2025 को पाठक पावर सॉल्यूशन, विकास नगर, मोडल तहसील के पास, जसवंतनगर में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विकास पाठक संचालक –पाठक पावर सॉल्यूशन, जसवंतनगर मो. :9412615082/8923829191
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra–Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय–
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

