
जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा थाना भरथना इटावा पर सम्पूर्ण समाधान दिवस(थाना दिवस) के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-
इटावा विशाल समाचार
इटावा में आज दिनांक 11.10.2025 को माह के द्वितीय शनिवार के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना भरथना इटावा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा थाना दिवस के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।



