इटावा

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु सराहनीय पहल

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु सराहनीय पहल,

डीएम इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा थाना भरथना पर किया गया क्रेच का शुभारंभ ।

इटावा विशाल समाचार 

इटावा में आज दिनांक 11.10.2025 को जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना भरथना पर क्रेच (Creche) का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों के हित में उठाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कदमों की जानकारी दी गई। क्रेच की स्थापना का उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर ही शिशु देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक सशक्त एवं सुचारु रूप से कर सकें।

इस पहल से महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।

मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर सशक्त रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर पुलिस/प्रशासन के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button