सीतामढ़ी

समाहरणालय में जिला स्वीप कोषांग की बैठक, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न

समाहरणालय में जिला स्वीप कोषांग की बैठक, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न

सीतामढ़ी विशाल समाचार 

समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिला स्वीप कोषांग की बैठक उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में शिक्षा विभाग, आईसीडीएस,जीविका स्काउट एंड गाइड, स्वास्थ्य विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करते हुए नियमित रूप से स्वीप गतिविधि चलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में उन बूथों पर जहां कम मतदान हुए वहां सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए।साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी विद्यालयों/ महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला, रैली ,प्रभात फेरी ,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का नियमित रूप से आयोजन करें। वही आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं में मतदान जागरूकता हेतु प्रेरित करें। जिला समन्वयक जिला जल एवं स्वच्छता समिति को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपने संसाधनों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें। वहीं सहायक निदेशक दिव्यांग जन सशक्तिकरण को निर्देश दिया गया कि स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन ,NGO,दिव्यांग संस्थानों में जागरूकता रैली का आयोजन करें। जिले के सभी दिव्यांग व्यक्तियों की अद्यतन सूची स्वीप कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जिला स्तर पर एवं सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जिला स्वीप कोषांग के सहयोग से दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। बैठक में डीपीआरओ कमल सिंह, डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button