
इटावा में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज को लेकर खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की समीक्षा बैठक
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau
इटावा आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, इटावा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद इटावा के प्रत्येक तहसील के उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चलाकर नकली मिठाई, खोया, पनीर व अन्य खाद्य सामग्री बनाने/बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की जाए साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद के प्रमुख मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर स्थित समस्त खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक/स्टीकर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि नकली खाद्य पदार्थों की दुकानों के नमूने लिए जाएं एवं निष्पक्षता से प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर होटलों पर छापामारी की जाए। उन्होंने कहा कि नमूनों की संख्या ही नहीं माफियाओं को पकड़कर उनपर विधिक कार्यवाही की जाए।
उक्त बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर



