उ.प्र. विधान परिषद स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: De-novo पुनरीक्षण के लिए आवेदन 6 नवम्बर 2025 तक
इटावा अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 नवम्बर, 2025 के आधार पर उ०प्र० विधान परिषद आगरा खण्ड स्नातक / शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के De-novo पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्नातक/ शिक्षक निर्धारित प्रारूप क्रमशः 18 (स्नातक हेतु) व 19 (शिक्षक हेतु) पर दिनांक 06-11-2025 तक आवेदन कर सकते है।
अर्हता / पात्रता- स्नातक हेतु:- (1) निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए (2) कोई व्यक्ति जो अर्हक दिनांक 01-11-2025 को कम से कम तीन वर्ष पूर्व भारत के किसी प्रदेश में किसी विश्व विद्यालय का स्नातक हो या यथा निर्धारित समतुल्य अर्हता रखता हो। शिक्षक हेतुः- (1) निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए (2) 01.11.2025 से तत्काल पहले 06 वर्षों के अन्दर कम से कम 03 वर्ष की अवधि के लिए राज्य की भीतर ऐसे विनिर्दिश्ट शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षण कार्य में लगा हो, जिसका स्तर माध्यमिक विद्यालय से कम न हो।
आवेदन पत्र निर्धारित मतदेय स्थल क्रमशः जनता विद्यालय फर्रुखाबाद रोड इटावा, राजकीय कन्या इ०का० इटावा, राजकीय इण्टर कालेज इटावा, के०के० इ०का० इटावा, तहसील कार्यालय इटावा, क्षेत्र पंचायत भवन जसवन्तनगर, क्षेत्र पंचायत भवन सैफई, जन सहयोगी बालिका इण्टर कालेज, बसरेहर, क्षेत्र पंचायत भवन बढपुरा, एस०ए०वी० इण्टर कालेज भरथना, क्षेत्र पंचायत भवन ताखा, लोक मान्य रूरल इ०का० महेवा, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, बकेवर, क्षेत्र पंचायत भवन चकर नगर (स्थान राजपुर) पर नियुक्त पदनामित अधिकारियों से तथा तहसील स्तर पर स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों से प्राप्त एवं जमा किये जा सकते है।
उक्त के अतिरिक्त यदि ऑनलाइन आवेदन कराना चाहते हैं तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर जाकर Online Registration for Graducate and Teacher Constituency पर Click कर अपना आवेदन कर सकते है।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर



