सीतामढ़ी

धरहरवा शहजौली पंचायत में संध्या चौपाल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 

धरहरवा शहजौली पंचायत में संध्या चौपाल के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 

महिलाओं और युवाओं की उत्साही भागीदारी, बड़ी संख्या में मतदाताओं ने लिया शपथ

विशाल समाचार संवाददाता 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन— 2025 के अवसर पर जिला स्वीप कोषांग, सीतामढ़ी के सौजन्य से प्रखंड परिहार के धरहरवा शहजौली पंचायत के वार्ड संख्या–08 में आज सोमवार की संध्या को मतदाता जागरूकता हेतु एक प्रेरणादायक संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें स्थानीय महिलाओं और किशोरियों ने लोकतंत्र एवं मतदान थीम पर मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं। इन रंगोलियों के माध्यम से “हर वोट की कीमत” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे संदेशों को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को जन–उत्सव का रूप दे दिया। इस अवसर पर परिहार सीडीपीओ की देखरेख में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button