इटावा

मातृशक्ति का सम्मान ‘उज्ज्वला’ से प्रकाशमान

मातृशक्ति का सम्मान ‘उज्ज्वला’ से प्रकाशमान

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया जी एवं अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

 

कार्यक्रम का संचालन कुश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

 

माननीय विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा दीपावली के पर्व पर पात्र परिवारों को मुफ्त सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को एक भरा सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ₹559.58 एवं केंद्र सरकार ₹335.40 की सब्सिडी देकर कुल ₹894.98 की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा कर रही है।

 

उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिला उद्योग केंद्र द्वारा दी जाने वाली सिलाई, बुनाई, हलवाई आदि की ट्रेनिंग में महिलाएं भाग लें। उन्होंने अपील की कि लोग स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को ही अपनाएं और महिला समूहों द्वारा बनाए गए सामान की खरीदारी कर उनके आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद में कुल 1,61,000 लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक वर्ष होली और दीपावली पर पात्र परिवारों को दो गैस सिलेंडर मुख्यमंत्री जी द्वारा उपहारस्वरूप दिए जाते हैं, जिससे प्रत्येक पात्र परिवार को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

 

कार्यक्रम के दौरान भगवती गैस एजेंसी की महिला लाभार्थियों द्वारा माननीय विधायक जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके साथ ही विधायक जी एवं जिलाधिकारी महोदय ने 25 महिला लाभार्थियों को ₹559.58 की राशि के चेक वितरित किए।

 

कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव, प्रभारी पूर्ति निरीक्षक आरफा खानुम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, जनप्रतिनिधिगण एवं उज्ज्वला योजना की अनेक महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button