इटावा

इटावा में जनपद स्तरीय NCORD समिति की गोष्ठी आयोजित, नशे के दुरुपयोग पर रोकथाम को लेकर हुई चर्चा

इटावा में जनपद स्तरीय NCORD समिति की गोष्ठी आयोजित, नशे के दुरुपयोग पर रोकथाम को लेकर हुई चर्चा

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

जनपद स्तरीय NCORD समिति की गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा स्थित सभागार में नारकोटिक्स व नशीले पदार्थों व विभिन्न प्रकार की नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम के सम्बन्ध में गोष्ठी का किया गया आयोजन ।

 

इटावा में आज दिनांक 15.10.2025 को जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा श्री सुबोध गौतम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समिति की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें आबकारी इंस्पेक्टर, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा, वन विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, औषधि विभाग, जी0एस0टी0 विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे । उक्त गोष्ठी में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, व्यापार, जागरूकता अभियान एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में चर्चा की गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button