
इटावा पहुंचे मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद — जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने किया स्वागत
इटावा: विशाल समाचार
इटावा सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि उ०प्र० सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डा० संजय कुमार निषाद अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को यहाँ पहुँचे। उनका स्वागत जिलाधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ल और उप पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ देकर किया। मंत्री ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी, उप निदेशक मत्स्य कानपुर, एल०डी०एम० सिंचाई विभाग के अधिकारी के साथ मत्स्य पालकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा मत्स्य विभाग के कर्वाबुजुर्ग फार्म पर नर्सरियों का जीर्णोद्धार मनरेगा से कार्य कराने हेतु उपायुक्त श्रम रोजगार से कार्य कराये जाएं एवं पूर्व वर्षों में चयनित लाभार्थियों का प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के समस्त लाभार्थियों का प्रशिक्षण करायें, ताकि मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करायी जा सके तथा योजनाओं का निरीक्षण समय-समय पर करते रहे, ताकि योजनाएँ संचालित हैं कि नहीं। जनपद में समस्त मत्स्य पालकों का मछुआ दुर्घटना बीमा, एन०एफ०डी०बी० पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं मछुआ कल्याण कोष के तहत् चिकित्सा सुविधा मुहैया हो, कैम्प लगाकर के०सी०सी० करायें तथा अन्य विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से कराये जायें।


