
भूमि विवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु “श्रावस्ती मॉडल” पर अभियान — इटावा में अब तक 382.7406 हे. भूमि कब्जा मुक्त
इटावा : विशाल समाचार
जन शिकायतों का, विशेष रूप से भूमि विवादों का त्वरित एवं प्रभावी गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसी उद्देश्य के दृष्टिगत आयुक्त महोदय, कानपुर मण्डल, कानपुर के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा दिनांक 06 मई 2025 से जनपद इटावा में भूमि विवादों का समाधान “श्रावस्ती मॉडल” के आधार पर प्रारम्भ किया गया है।
यह अभियान जनपद की समस्त 06 तहसीलों एवं 20 थानों में सप्ताह में दो दिन — मंगलवार एवं गुरुवार को संचालित किया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत सर्वाधिक भूमि विवादों वाले ग्रामों का चयन कर, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें ग्राम में जाकर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आपसी संवाद, सुलह-समझौता, जाँच एवं पैमाइश के माध्यम से विवादों का समाधान करती हैं।
इन टीमों का नेतृत्व उप जिलाधिकारी / तहसीलदार / नायब तहसीलदार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी / उप निरीक्षक द्वारा किया जाता है। अभियान का जनपद स्तर पर पर्यवेक्षण श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) द्वारा तथा तहसील स्तर पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा किया जाता है।
दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को जनपद की सभी 06 तहसीलों के अन्तर्गत कुल 14 ग्रामों में संयुक्त टीमें पहुँचीं और उन्होंने 58 भूमि विवाद मामलों में आपसी संवाद, जाँच एवं पैमाइश के माध्यम से शत-प्रतिशत समाधान कराया।
इस अभियान के अंतर्गत आज 5.3060 हे. भूमि अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई, जिसमें शामिल हैं —
16 नाली
20 रास्ते
03 तालाब
03 चारागाह
02 खाद के गड्ढे
05 नवीन परती / बंजर भूमि
02 निजी भूमि
02 कब्रिस्तान / शमशान
05 अन्य प्रकार की भूमि
अभियान के प्रारम्भ से अब तक जनपद इटावा के 660 ग्रामों में कुल 3526 प्रकरणों में भूमि विवादों का समाधान कर 382.7406 हे. भू
मि कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है।


