
मिशन शक्ति 5.0 : छात्राओं को मिली सुरक्षा और सशक्तिकरण की प्रेरणा
थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत संत विवेकानन्द सीनियर सेकण्डरी स्कूल मे मिशन शक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित ।
इटावा :विशाल समाचार
इटावा में आज दिनांक 16.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत संत विवेकानन्द सीनियर सेकण्डरी स्कूल में “मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में *संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस मॉर्डन स्कूल एवं डी.पी.एस. स्कूल* की छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं प्रधानाचार्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“मिशन शक्ति अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। जब हर बालिका अपने अधिकारों को जानकर निर्भीकता से आगे बढ़ेगी, तभी समाज में सच्चे अर्थों में सशक्तिकरण संभव होगा।”
उन्होंने सभी छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, उत्पीड़न या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112, 1090, 181 या 1076 पर संपर्क करें तथा निर्भीक होकर अपनी बात रखें।
क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर/लाइन सुश्री आयुषी सिंह ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति की उपयोगिता, महिला अधिकारों एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा तभी संभव है जब सतर्कता और अनुशासन दोनों साथ हों।
कार्यक्रम में प्रभारी साइबर क्राइम, प्रभारी महिला थाना व प्रभारी यातायात द्वारा क्रमशः *ऑनलाइन अपराधों की रोकथाम(Cyber security) एवं महिला सुरक्षा तथा यातायात सुरक्षा संबंधी जागरूकता विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।*
महिला आरक्षियों ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर आत्मरक्षा के गुर, आत्मविश्वास बनाए रखने और सामाजिक सुरक्षा में भागीदारी के महत्व पर प्रेरक चर्चा की।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने मिशन शक्ति के प्रति अपने समर्थन की अभिव्यक्ति करते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं के साथ-साथ अन्य बालिकाओं को भी जागरूक करेंगी।
इटावा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को भयमुक्त, आत्मनिर्भर एवं सशक्त समाज निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर/लाइन सुश्री आयूषी सिंह, प्र0नि0 श्री सुनील कुमार थाना सिविल लाइन, प्र0नि0 श्री राकेश कुमार शर्मा साइबर क्राइम, प्रभारी यातायात श्री सुबेदार सिंह एवं महिला थाना प्रभारी सुश्री निर्मला सहित पुलिस के अन्य अधि/कर्मचारीगण एवं प्रधानाचार्य/शिक्षकगण मौजूद रहे ।


