
जिलाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपीलों की सुनवाई सम्पन्न
सीतामढ़ी कुणाल किशोर: आम जनता के सर्वांगीण विकास हेतु एक ओर सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील के कुल 12 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 1 प्रकरण में आदेश पारित किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करें ताकि आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।



