
पाठक बैटरी सर्विस, जसवन्तनगर में Exide फ्री बैटरी चेकअप कैंप में भारी उत्साह और शानदार प्रतिक्रिया
पाठक बैटरी सर्बिस ने इटावा और जसवंतनगर का थोड़ा रिकॉर्ड पहला फ्री वाहन जांच में नंबर वन !
जसवन्तनगर / इटावा विशाल समाचार : पाठक बैटरी सर्विस द्वारा आयोजित Exide कंपनी के फ्री बैटरी चेकअप कैंप ने स्थानीय जनता और वाहन मालिकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया। इस विशेष कार्यक्रम में कुल 214 वाहनों का परीक्षण किया गया, जिसमें 78 मोटरसाइकिल, 12 स्कूटी, 46 कार, 24 ट्रैक्टर, 16 ऑटो, 26 ई-रिक्शा, 8 ट्रक और 4 बसों का फ्री बैटरी चेकअप किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से वाहन मालिकों को बैटरी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी गई और उन्हें समय पर समाधान के लिए विशेषज्ञ सुझाव भी प्रदान किए गए। पाठक बैटरी परिवार ने इस कैंप को सफल बनाने में अपनी पूरी टीम की मेहनत और समर्पण की सराहना की। विशेष रूप से टिंकू शर्मा जी, सौरभ मिश्रा जी, नरेंद्र मिस्त्री और शिवम जी के योगदान को बधाई दी गई।
पाठक बैटरी सर्विस ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल वाहन मालिकों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ाते हैं और सेवा के प्रति उनका विश्वास मजबूत करते हैं। फ्री बैटरी चेकअप कैंप को स्थानीय लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला, जिससे यह आयोजन पूरी तरह सफल साबित हुआ।
पाठक बैटरी परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और ग्राहक-केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प रखता है, ताकि सेवा और विश्वास दोनों का अद्भुत उदाहरण कायम किया जा सके।



