
इटावा में महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति-5” जागरूकता चौपाल आयोजित
इटावा, विशाल समाचार:जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन महिला कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या ई-3635668 दिनांक 22.09.2025 के अनुसार, प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-05) के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त कार्ययोजना के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक जागरूकता चौपाल आयोजित की जा रही हैं। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार, आज 17 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत लुहन्ना, विकास खण्ड बढ़पुरा, इटावा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री धीर सिंह द्वारा की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में श्री अजित कुमार दुबे, श्रीमती अर्चना भदौरिया और श्रीमती रूचि यादव ने भाग लिया। इस अवसर पर अर्चना भदौरिया ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी, श्रीमती रूचि यादव ने वन स्टॉप सेंटर की जानकारी प्रस्तुत की और श्री अजित कुमार दुबे ने मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों और महिला कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में उपस्थित जनों को विस्तार से अवगत कराया।
सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।



